रामगढ़ से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट।
रामगढ़। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने नवनिर्मित मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज विष्णुगढ़ प्रखंड में बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। इस अवसर सभी भक्तों एवं ग्रामीणों से प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के बीच अपने-अपने ग्राम मोहल्लों एवं कॉलोनी में स्थित मंदिरों में राम भक्तों को एकत्रित कर दीप जलाकर आरती एवं भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरण करने का आग्रह किया गया।

Related Posts
Also Read: बकरीद को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैगमार्च।





