Search

June 18, 2026 11:24 am

सिदपुर में मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गर्म पानी मेले में सजी दुकानें।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सिदपुर गरमकुंड स्थल पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।इस दौरान आदिवासी साफाहोड़ समाज के हजारो लोगो ने अपने अपने धर्मगुरु पुरखा बाबा के अगुवाई में इस पवित्र कुंड पर आस्था की डुबकी लगायी और देवाधिदेव महादेव ,भगवान सूर्य,राम,कृष्ण आदि देवताओं की पूजा पारंपरिक विधि विधान से प्रसाद चढ़ा कर सामूहिक रूप से झूमते और भजन गाते हुए किया।झारखंड, बंगाल, बिहार के अलग अलग जिले से पहुँचे हजारो की तादाद में श्रद्धालुओ ने पूजा के दौरान तुलसी पिंड से निर्मित सैकड़ों पूजा स्थलो पर त्रिशूल और झंडा गाड़कर फल, फूल, बेलपत्र , मिष्टान्न प्रसाद चढ़ाया और भक्तिरस में डूब गए । आदिवासी श्रद्धालुओं ने यहाँ लगाये गए पूजा शिविरों में वाद्ययंत्रों के साथ भजन संकीर्तन में लीन हो गये।वहीं कई भक्तों ने इस इस अवसर पर पूजा पाठ के बाद तील, चूडा, दही, तिलकुट आदि सामग्रियों का स्पर्श कर उसे दान भी किया।इधर इस उपलक्ष्य में यहां तीन दिवसीय विराट गरम पानी मेला का भी शुभारंभ हो गया, जो अगले दो दिनो तक चलेगा । मेले में उमड़ी लाखो की भीड़ में लोगो ने मनोरंजन हेतु आये तारामाची, संथाली ड्रामा, मीना बाजार,बुगिबूगी डांस प्रोग्राम में जमकर लुत्फ उठाया । मेले में पहुंचे भीड़ ने मिठाईयां,खिलौने,लोहे एवं लकड़ी से निर्मित तरह तरह के सामानों की भी जमकर खरीददारी की।मेले में उमड़ी भीड़ में विधिव्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का पेट्रोलिंग दल घूम घूम कर भीड़ में विधि व्यवस्था का जायजा ले रही थी । मेले में पहुंची भीड़ ने रात भर ने मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया

img 20240114 wa00193188568309794126184
img 20240114 wa00208069473763499651826

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!