Search

April 28, 2026 8:10 am

लोटस टेंपल में लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया पूजा अर्चन।

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ के हिरणपुर में स्थित लोटस टेंपल में पूर्णिमा के अवसर पर लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में बुधवार और गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। मुख्य पुजारी उज्जवल चक्रवर्ती ने विधिवत वैदिक रीति से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की, जिसके बाद पुष्पांजलि और प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुवार को देर शाम भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मनोरंजन किया। लोटस टेंपल के संरक्षक दिगंबर साहा ने मंदिर में प्राप्त चढ़ावा को प्रसाद के रूप में बच्चों को वितरित किया। हालांकि गुरुवार होने के कारण मेला का भव्य आयोजन नहीं हुआ, लेकिन लोटस टेंपल श्रद्धालुओं का केंद्र बना रहा। इसके अलावा, हिरणपुर बाजार स्थित शील दुर्गा मंदिर और मोइरा मोदक दुर्गा मंदिर में भी लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। प्रखंड के डुलमी दंगा में भी माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विद्वत पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गई।

img 20241017 wa00214373379471658208323

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!