इकबाल हुसैन
झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया बैठक में आगामी दो फरवरी को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को लेकर चर्चा किया गया । झामुमो प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में हुआ ।बैठक का संचालन संयोजक मंडली सदस्य रूहुल अमीन ने किया ।इसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही दुमका में पार्टी की स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दुमका ले जाने का भार पंचायत एवं गांव स्तर के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारी दी गयी।इस बाबत संयोजक मंडली सदस्य पिंकू शेख ने कहा कि इस बार सबसे अधिक संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे कहा कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सभी तरह का भार सौंपा गया है।इस अवसर पर संयोजक मंडली सदस्य कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, माइकल मुर्मू,अब्दुल वदूद, एनामुल हक, अखलाकुर अंसारी,सुनील सहा, बुदल यादव , खुरशेद शेख ,लाल मोहम्मद अंसारी, मुताहर शेख ,बाबूधन मुर्मू ,जोशिम शेख ,अल्तमस हेंब्रम,हलीम शेख , रिफायल, नीरोज मड़ैया,बाबू शेख ,हारून रशीद,अरशद मंडल , आरजू शेख ,विजय सहा,मुबारक करीम ,सहलम शेख ,टीपू सुल्तान,हन्ना मियां ,बिशॉप , शेंटू शेख ,केताबूल शेख , लक्ष्मण मरांडी,तारीक अनवर ,नसीम अहमद ,बोकुल शेख ,नसीर शेख ,टॉनिक शेख ,जोशीमुद्दीन शेख ,सुनीराम मुर्मू , मालेक शेख ,कालिदास सोरेन ,धीरेन माल, अलामीन शेख , मुख्तार हुसैन ,बोद्दीन शेख समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।