Search

October 24, 2026 12:50 pm

पुआल पल्ला मे अचानक लगी आग से हजारों का पुआल जलकर हुआ राख।

इकबाल हुसैन

महेशपुर अंचल के बांसकेंद्री गांव में गुरूवार को दो पुआल पल्ला मे अचानक आग लगने से हजारों का पुआल जलकर बर्बाद हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के किसान बिष्णु साह और माथूर साह एक ही जगह अपना अपना पुआल पल्ला लगाया गया. अचानक पुआल में आग लग गई आग कैसे लगा अबतक पता नही चल पाई है. आग की लफ्टे इतनी तेज थी कि धू-धू कर जलने लगा और दोनो पल्ला जलकर बर्बाद हो गया है. हलाकी ग्रामीणो की सुचना पर पाकुड़ अग्निशमन टीम मौके पर पहुचे और आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तबतक सारे के सारे पुआल जलकर बर्बाद हो गया. आग लगने से पचास हजार से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!