Search

May 11, 2026 1:00 pm

करंट लगने से तीन पशुओं की मौत।

सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया कोयला परिवहन बाधित।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा:- रविवार की सुबह पैनम लिंक रोड पर राजा गैरेज के पास करंट लगने से तीन गौवंशीय पशुओं की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कोयला परिवहन बाधित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह टूयू टोला के कुछ बच्चे मवेशियों को चराने के लिए राजा गैरेज के पीछे की ओर ले जा रहे थे। राजा गैरेज के पास सड़क किनारे बिजली के पोल से लटक रहे तार के संपर्क में आने से मौके पर ही तीन पशुओं की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार को शाम के समय ही बिजली का पोल गिर गया था। लेकिन उपभोक्ता ने इसकी सूचना जानबूझकर सम्बंधित विभाग को नहीं दी। गिरे हुए पोल में लगे तार में करंट चालू रहा। गनीमत है गाय चराने गए मासूमों की जान बच गई। घटना के करीब पांच घंटे के बाद कोयला परिवहन शुरू हो पाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!