Search

June 18, 2026 5:20 pm

आदिवासी पुलिस परिवार क्लब के ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

इकबाल हुसैन

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया क्षेत्र के आदिवासी पुलिस परिवार क्लब की ओर से गुरुवार को तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ। इस फाइनल खेल मे मुख्य अतिथि के रूप मे इंस्पेक्टर प्रभु सहाय एक्का,जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमनी हेमब्रम,केंद्रीय समिति सदस्य हरिवंश चौबे,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, सचिव माइकल मुर्मू,उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम सहित अन्य शामिल हुए. खेल कमिटी के अध्यक्ष मानिक हेमब्रम ने जानकारी देते हुए बताया की फुटबॉल खेल तीन दिनों से चली आ रही है ओर आज फाइनल खेल एफसी पाकुड़िया वनम एफसी ढोलकटा के बिच हुआ।जिसमे एफसी पाकुड़िया ने एफसी ढोलकटा टीम को एक गोल से पराजित किया।वही विजेता टीम को 10 हजार रूपये एवं उपविजेता को 8 हजार रूपये नगद मुख्य अतिथिओ के हाथो देकर पुरुषकृत किया।मौक़े पर अतिथिओ ने सभी खालाडियो की उज्जवल भविष्य के लिए कामना की एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई।इस अवसर पर एएसआई प्रेम हेमबरम,एएसआई बबुधन सोरेन,एएसआई मराथन मरांडी,हवलदार रमेश मुर्मू, हवलदार, पाउल मुर्मू, हवलदार तारकेश्वर हेमब्रम,कैलास सोरेन,नरेश मुर्मू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20240111 wa00571170890762278715074
img 20240111 wa00592707090576088149085
img 20240111 wa0060865935387738835558
img 20240111 wa00586777192923853168515

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!