Search

October 9, 2026 5:25 am

रोलाग्राम फुटबॉल मैदान मे तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम फुटबॉल मैदान मे गुरुवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां शामिल हुए।झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने फुटबॉल मे किक मारकर खेल का शुभारंभ किया।वही उद्घाटन मैच एफसी लॉन्गबेहरा वनम एफसी लोगांव के बिच हुआ। जिसमे एफसी लॉन्गबेहरा की टीम ने एफसी लोगांव को एक गोल से पराजित किया। फाइनल खेला 12 अक्टूबर 2024 को होगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल होंगे साथ ही अपने हाथों खिलाड़ियों को पुरुषकृत भी करेंगे। इस खेल मे विजेता टीम को 20 हजार रुपये ओर उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद देकर पुरुषकृत किया जायेगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अन्थोनी मुर्मू, शिब मुर्मू, शंकर मुर्मू, चन्दन सोरेन, रोहित यादव, महादेवी मुर्मू, फ्रांसेस हेमब्रम, मुबारक करीम समेत अन्य मौजूद थे।

img 20241010 wa00284165568589283585025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!