Search

October 13, 2026 4:33 am

मुखिया, पंचायत सचिव और तकनीकी विशेषज्ञों को मनरेगा योजना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड सभागार कक्ष में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु मुखिया, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत स्तरीय तकनीकि विषेशज्ञ के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण बीस से बाइस अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर विकास कुमार, जगदीश यादव ने प्रशिक्षण में उपस्थित मुखिया, पंचायत सचिवो और तकनीकी विशेषज्ञो को मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रशासनिक स्वीकृति, जॉब कार्ड, डिजीटल हस्ताक्षर सहित अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!