बजरंग पंडित
शुक्रवार की देर शाम पाकुड़ काँग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने कार्यालय में मौजूद काँग्रेसी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस देश की सर्वोच्च सत्ता से वर्तमान भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाए और इसके लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की जरूरत है जिसमें काँग्रेस की भूमिका अति महत्वपूर्ण हो जाती है । तनवीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार अपने विरोधियो व विपक्ष को डराने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है लेकिन काँग्रेस इस साजिश का पूरजोर मुकाबला कर रही हैं ।






