Search

June 19, 2026 5:57 pm

टीबी मुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रभारी डॉक्टर की उपस्थिति में सहिया को प्रशिक्षण दिया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाकुड़िया के सभागार में सोमवार को जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ एवं पीरामल स्वास्थ के संयुक्त प्रयास से पितालगाडिया , बसंतपुर और पाकुड़िया तीन क्लस्टर के सहिया को टीबी मुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया । जिला पीपीएम कोर्डिनेटर सुशांत कुमार दुबे ने टी. वी. के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण आयोजन का मुख्य उद्देश्य पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायत को टी. वी मुक्त करना है और जिसमे टी. वी के लक्ष्ण, टी. वी के संभावित मरीजों के पहचान के नियम, उनके उपचार हेतु बताया । साथ ही टी.वी मुक्त ग्राम पंचायत के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी पंचायत के सहिया,सेविका, पंचायत राज के सदस्य के सहभागी प्रयास से घर घर टी. वी के संभावित मरीजों का खोज करना है। पिरामल स्वास्थ के जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन दास ने बताया की आदिवासी समुदाय मे टी. वी. विमारी बहुतायत मे पायी जाति है उनको जागरूक एवं बचाव हेतू सभी प्रकार की अभियान मे शामिल होना है जिसके तहत पंचायत राज के सदस्य अपने क्षेत्र में विभिन्न समिति के मदद से जागरूकता कार्यक्रम करेंगे और ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। अपने गाँव एवं पंचायत को टी. वी. मुक्त करने हेतु विभिन्न सुझाव देकर अपने पंचायत को टी. वी. मुक्त कर सकते है । 2025 तक टीबी मुक्त भारत उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा गया है । मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत ,पाकुड़िया प्रखंड के एस टी एस विनोद टुडू,नोडल लेप्रोसी प्रभात दास , सभी बिटीटी एवं सभी सहिया उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!