Search

June 19, 2026 8:41 am

प्रशिक्षु डीएसपी ने संभाला नगर थाना का कार्यभार

अपराध का ग्राफ गिराना प्रथम दायित्व, मंदिरों में हुई चोरी का करेंगे जल्द खुलासा: आर्यन।

स्वराज सिंह

पाकुड़: तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारियों के में से एक नाम प्रशिक्षु डीएसपी को नगर थाना प्रभारी के रूप में सभी कार्यों का निष्पादन करने का आदेश दिया गया है।अजय आर्यन को एसपी प्रभात कुमार ने नगर थाना की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौपी है। इस बाबत एसपी के आदेश पर गुरुवार को अजय ने नगर थाना इंचार्ज का कमान संभाल लिया।कमान संभालने के पश्चात मीडिया से मुखातिब हो अजय आर्यन ने कहा कि पाकुड़ नगर थाना के इलाके में लॉटरी,जुआ और कोयला की अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाना प्राथमिकता होगी।साथ ही गत माह में शहर के दो बड़े मंदिर में हुई चोरी की घटना का उद्वेदन करना उनकी द्वितीय प्राथमिकता होगी।हालांकि उन्होंने कहा कि मंदिर चोरी को ले गठित एसआईटी टीम ने 90% कांड की उद्वेदन में सफलता पाने में कामयाबी हासिल कर ली है, बाकी के 10% जांच का काम जारी है जो शीघ्र पूरी हो जाएगी ।उन्होंने कहा कि स्वयं वे इस मामले को देख रहे हैं।उन्होंने पाकुड़ टाउन की पब्लिक से अपील करते हुए कहा कि वह पाकुड़ टाउन के पब्लिक के लिए 24 घंटे सात दिन की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।लोग बेहिचक और बेझिझक टाउन थाना आए और अपनी परेशानी से हमें अवगत कराए उन्हें एक बेहतर पुलिसिंग देने में मेरी तरफ से पूरी कोशिश रहेगी।मालूम कि अजय पाकुड़ में बतौर प्रशिक्षु डीएसपी के पद पर यहां अपनी सेवा दे रहे है।प्रशिक्षण अवधि के दौरान थाना प्रभारी के रूप में टाउन थाना इंचार्ज कि जिम्मेवारी दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!