Search

June 7, 2026 11:14 pm

पीडीजे की अध्यक्षता में मेडिएटर अधिवक्ता को दी गई प्रशिक्षण।

झालसा रांची के निर्देश पर आज मेडिएटर अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजन सचिव रूपा बंदना किरो के कक्ष में की गई जिसमें माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में की गई श्री शेषनाथ सिंह ने सभी उपस्थित मेडिएटर को धारा 89 ऑर्डर संख्या 10 रूल 1 टू,3 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मेडिएटर अधिवक्ता के समस्या से अवगत हुए । साथ ही सभी उपस्थित मेडिएटर को सहानभूति पूर्वक पक्षकारो के साथ पेश होने की सलाह दी ।अधिक से अधिक वादों को समय पर सुलह समझौते करने को लेकर दिशा निर्देश दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो, सभी मेडिएटर अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!