Search

October 26, 2026 11:52 pm

बाबाधाम में जलार्पण को लेकर साइकिल से पहुंचे अलीपुरद्वार के आदिवासी भक्त।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): आस्था व विश्वास से लोग सेकड़ो किमी की दूरी तय करने में कोई दिक्कते नही आती। जो हंसी खुशी दूरी तय कर देव की दर्शन कर अपने को सौभाग्यशाली समझते है। शनिवार को महारो निकट चार साइकिल में सवार चार गेरुआ वस्त्रधारी , जो कोटालपोखर के रास्ते बंगाल की ओर जा रहा था। परिचय मांगने पर सेकड़ो किमी दूर बंगाल के अलीपुरद्वार जिला के थाना विरपाड़ा अंतर्गत नङ्गवा चायबागान के निवासी राज कुजूर , मनोज भगत , राजेश उरांव व संजू उरांव ने बताया कि बाबा धाम देवघर में जलार्पण को लेकर चारो लोग अलग अलग साइकिल से निकले थे। बीते सोमवार दोपहर को घर से निकले थे। वहां से सुल्तानगंज गंगा में जल लेकर बाबाधाम के लिए निकले। बाबाधाम पहुंचने में हमे साइकिल से चार दिन लगा। जहां हमलोगों ने जलार्पण किया व अब घर की ओर लौट रहे है। उनलोगों ने बताया कि बाबा की असीम श्रद्धा से हमलोग देवघर पहुंचे । रास्ते मे किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। यह यात्रा हमलोगों ने पहली बार किया है। जिसमे काफी आनन्द महसूस हो रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!