Search

May 5, 2026 10:19 pm

अवैध लॉटरी में शामिल दो धंधेबाज गिरफ्तार, दस की तलाश जारी

डीआईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: डीआईजी दुमका के निर्देश पर पाकुड़ नगर थाना की पुलिस ने शहर के विवेकानंद चौक के समीप पान की गुमटी में छापेमारी कर दो लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।साथ ही 10 बड़े लॉटरी के अवैध कारोबारी पर केस दर्ज की है।पाकुड़ टाउन थाना के एएसआई ओमप्रकाश के लिखित बयान पर शहर के विवेकानंद चौक के पास लॉटरी बेचने वाले अनवर हुसैन और गुलाब शेख के द्वारा पान की गुमटी से अवैध लॉटरी बेचते हुए पकड़े जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार दोनो लॉटरी विक्रेता ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा है कि वे लोग पवन अग्रवाल झुनझुनवाला, गोविंद अग्रवाल झुनझुनवाला,आशीष यादव, वेद शर्मा, देहरी बिहार, विकास दास, राना मंडल, सीकांतो भास्कर, राहुल कुमार मंडल, गोपाल सरकार,दिलीप साहा व गुलाब शेख के द्वारा इन दोनों से अवैध लॉटरी बेचने का काम क जाता है। एएसआई ओमप्रकाश के लिखित बयान पर कुल 12 लोगों पर नगर थाना में कांड संख्या 166, 24 दर्ज कर लिया गया है.मालूम हो की अवैध लॉटरी के इतने बड़े रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में डीआईजी दुमका संजीव कुमार सिंह को सूचना मिली और डीआईजी ने दुमका से टीम गठित कर पाकुड़ भेजकर नगर की पुलिस के सहयोग से अवैध लॉटरी कारोबार करने वालों की छानबीन की और इस अवैध लॉटरी और कारोबारी के नाम का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के इस कार्रवाई से पाकुड़ के साथ-साथ हिरणपुर ,पाकुड़िया, अमरापारा के चर्चित लॉटरी कारोबारी के बीच हरकंप मच गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!