Search

May 9, 2026 9:26 am

वीर बजल क्लब घाटचोरा के ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत वीर बजल क्लब घाटचोरा की ओर से दो दिवसीय फुटबाल खेल का फाइनल मैच का उद्घाटन किया गया। जिसमे कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ । फुटबॉल खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,मुखिया नरेश मुर्मू के द्वारा किया गया ।खेल कमिटी के अध्यक्ष सुशील टुडू ने जानकारी देते हुए बताया की वीर बजल क्लब घाटचोरा के ओर से दो दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है।आज फुटबॉल खेल का फाइनल मैच का उद्घाटन मैच एफसी महेशपुर वनम एफसी लॉन्गबेहड़ा की टीम के बिच हुआ।जिसमे एफसी महेशपुर की टीम ने एफसी लॉन्गबेहड़ा की टीम को एक गोल से पराजित किया।वही इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 30 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रूपये नगद देकर मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया किया गया ।इस अवसर पर विमल मरांडी, बाबुधन सोरेन, साइमन मुर्मू, पीटर मुर्मू, चारलेस किस्कू, सुतिराम मुर्मू, कमिसन सोरेन एवं खेल कमिटी के सचिव महतन मरांडी, प्रेम मरांडी, शिवधन मुर्मू, संजय मुर्मू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20240616 wa00122358933443330163324

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!