Search

April 30, 2026 3:06 am

दमदमा पीर मजार मैदान मे दो दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता आयोजित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के दमदमा पीर मजार मैदान मे दो दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पुत्री सह युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुए।कब्बडी प्रतियोगिता मे पहुँच कर फीता काटकर फाइनल मुकाबला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल कमिटी के द्वारा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।कब्बड्डी प्रतियोगिता मे कुल 16टीमों ने भाग लिया।उद्घाटन मैच धनंजयपुर की टीम वनम दाराजपुर की टीम के बिच हुआ। खबर भेजे जाने तक फाइनल खेल नहीं हो सका था। जबकि विजेता टीम को बड़ा खस्सी एवं उपविजेता टीम को छोटा खस्सी दिया जायेगा। मौक़े पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी खिलाड़िओ को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी।इस मौक़े पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गाजी मण्डल,हलीम शेख, इक़बाल शेख,आजाहारुल इस्लाम,टॉनिक शेख, जहांगीर आलम, मीनाजुद्दिन शेख, जाकिर शेख,दिलदार शेख,नासिरउद्दीन शेख, नूरमोह्हमद शेख, सीटू शेख, किसान कोड़ा,अनिल कोड़ा, अहादुल शेख रबीउल शेख समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे ।

img 20240929 wa00754554341836534694940

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!