Search

May 12, 2026 11:56 pm

दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो वाहन हुए क्षतिग्रस्त।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र में रविवार को दो गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गया। पहला घटना लिट्टीपाड़ा हिरणपुर सड़क रांगा के समीप एक चार पहिया वाहन जेएच 16डी 8349अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें बैठे सभी लोग बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग थाना क्षेत्र के टिकलोडीह गांव निवासी थे। सभी लोग शादी घर बोरियो से अपना घर आ रहे थे। टक्कर से वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी घटना धुंधा के समीप घटा। जहां दुमका की ओर से आ रही एक पिकअप वैन बीआर 27जी ए 4064 का अगला चक्का का गुल्ला टूट जानें से गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। इस दुर्घटना में चालक पूरी तरह से सुरक्षित है।वही लिट्टीपाड़ा पुलिस छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!