Search

May 11, 2026 10:05 am

दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का किया गया जांच

पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी सहित जवानों की उपस्थिति में किया गया जांच किया गया जांच

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के अंतर राज्य चेक पोस्ट बेनाकुड़ा, राधानगर एवं अंतर जिला चेक पोस्ट गनपुरा में लोकसभा चुनाव 2024 के को देखते हुए इन दिनों पुलिस पदाधिकारी,दंडाधिकारी एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में दो पहिया चार पहिया सहित लाइन बसों का जांच वाहन लगातार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारी के निर्देश पर वाहनों की जांच की जा रही है। देश में आचार संहिता लगा है और देश मे चुनावी माहौल तेज हो गया है।एसआई कन्हैया कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में आदर्श आचार्य संहिता को देखते हुए जांच अभियान चलाया जा रहा है। निरंतर थाना क्षेत्र में जांच अभियान जारी रहेगी और जो आचार संहिता के गाइडलाइन का पालन नही करेंगे उनपर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!