Search

October 27, 2026 2:19 pm

हाईवे पर बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे थाना से सौ मीटर की दूरी पर बुधवार को मोटरसाइकिल व साइकिल में आमने-सामने ट्रक्टर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पटवारा निवासी सिलभानुस मरांडी 16 मोटरसाइकिल में सवार होकर ब्लॉक जा रहे थे उसी दरमियान विपरीत दिशा से हेडबंधा गांव निवासी रूपचंद टुडू 26 साइकिल में सवार होकर लिट्टीपाड़ा चौक आ रहे थे। कि मोटरसाइकिल और साइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई ।ओर दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए । घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना को दिया। सूचना मिलते ही थाना से एएसआई गौर चंद्र दास घटनास्थल पहुंचकर दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार डॉक्टर द्वारा किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!