Search

May 4, 2026 3:33 am

महेशपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज!

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव के समीप बीते बुधवार की रात को एक ट्रैक्टर के चपेट में आने से दो लोग घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाबुजुटी गांव निवासी मुन्ना सोरेन हेम्ब्रम (20) और लक्खीराम मुर्मू (18) बाइक में सवार होकर महेशपुर थाना क्षेत्र के सियालपहाड़ी गांव अपने रिश्तेदारों के यहां से अपना घर पाकुड़िया लौट रहे थे. इसी दरम्यान सीलमपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से तेजरफ्तार हल जोतकर आ रहे टैक्टर सामने से बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाने की पुलिस पहुँचकर घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने घायलों की प्राथमिक उपाचर की. चिकित्सकों ने दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रैफर कर दिया। उधर महेशपुर पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!