Search

July 15, 2026 7:13 am

उम्मीद फाउंडेशन बना बेसहारों का सहारा, युवाओं ने घर-घर पहुंचाई ईद की खुशियां।

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): ईद-उल-अजहा के अवसर पर हाथकाठी के युवाओ ने ‘उम्मीद फाउंडेशन’ के बैनर मंगलवार को गांव की गरीब व बेसहारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने गांव में स्वंय घर-घर जाकर जरूरतमंद विधवा महिलाओं से मुलाकात की व उन्हें आर्थिक मदद सौंपी।
पर्व के पूर्व मिली इस आर्थिक मदद से महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी । संस्था के सदस्यों ने बताया कि पर्व में सभी लोग अपने परिवार के साथ उत्सव मनाए। इसी को देखते हुए यह पहल की गई है।।इस मौके पर संस्था के सदस्य टिंकू, रहमान, मालिक, इरशाद, शमीम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!