Search

October 9, 2026 9:16 am

विद्युत तार की चपेट में आने से चाचा भतीजा की मौत।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के भटंडा गांव में मंगलवार को खेत में कीटनाशक दवा छिड़काव के दरम्यान दो व्यक्ति विद्युत तार के चपेट में आने से मौत हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक राजीव सरकार अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दरम्यान खेत में पूर्व में गिरी हुई विद्युत तार को नही देख पाया और तार के सम्पर्क में आ गया। तार से चिपकता राजीव सरकार को देख चाचा तपन सरकार एक बांस की टहनी उठाकर छुड़ाने का प्रयास किया। जिससे चाचा भी तार के चपेट में आ गया। हादसा होता देख गांव के लोग खेत की ओर दौडा और आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराई गई जहां चिकित्सको ने चाचा भतीजा को मृत घोषित कर दिया। उधर इस घटना से पुरे गांव मे मातम छाया हुआ है, परिजन का रो -रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!