Search

May 11, 2026 4:14 pm

अनियंत्रित हाइवा ने किया विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार को शहरग्राम – डांगापाड़ा पथ के बिन्दादिह गांव में हाइवा ने विद्युत पोल की क्षतिग्रस्त कर दिया, वही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन भाग रहा था कि ग्रामीणों ने पीछा करते हुए डांगापाड़ा चौक पर पकड़ा। वही चालक मौके से भाग निकला। खाली हाइवा संख्या जेएच 16 जी 3369 शहरग्राम की ओर से आ रहा था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गया। सूचना मिलने साथ मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा ग्रामीणों से वार्ता के बाद हाइवा को छोड़ा गया। इस पथ में बीते माह भी हाइवा के चपेट में आने से विद्युत पोल टूटा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!