Search

November 21, 2026 9:40 am

झारखण्ड चालक महासंघ के बैनर तले चालको ने हिरणपुर मुख्य पथ को किया जाम।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): वाहन चालकों की सड़क जाम के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को झारखण्ड चालक महासंघ के बैनर तले चालको ने हिरनपुर , रानीपुर , देवपुर , मोहनपुर व सोनाजोड़ी स्थित मुख्य पथ को जाम कर दिया। जिसकारण वाहनों से आ रहे यात्रियों को काफी कष्ट झेलना पड़ा। वही सोनाजोरी में यात्रियों से बदसलूकी भी की गई। पाकुड़ पुलिस के द्वारा समझाने बुझाने पर काफी देर बाद जाम को हटाया गया। बिडम्बना यह है कि जाम रहने के कारण काफी संख्या में यात्रियों को पैदल ही गंतव्य स्थल की ओर जाते देखा गया। इसके पूर्व भी चालको ने रानीपुर मोड़ में धरना प्रदर्शन किया था। यात्रियों ने अपना कष्ट को जाहिर करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कानून में त्रुटि है तो वाहनों की परिचालन रोक दे। इस सड़क जाम से आमलोगों को काफी समस्या झेलना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें हो रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!