Search

April 17, 2026 3:37 am

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राज+2 उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

शहर के राज+2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह और सड़क सुरक्षा टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट, जूता इत्यादि का उपयोग कर कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वाहन चलाते समय मोबाइल, हेड फोन, इयर बड्स का उपयोग न करने के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को प्रेरित किया। उपायुक्त ने बच्चों से पढ़ाई को लेकर कई टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु बाइक से हो रही है तथा सबसे अधिक दुर्घटना के शिकार लोग बाइक चलाने वाले ही हैं। इससे पता चलता है कि शहरी क्षेत्र में निर्धारित गतिसीमा से अधिक रफ्तार और ओवरटेक तथा असंतुलित होकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने के अतिरिक्त बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने से एवं अल्कोहल सेवन करने से तथा ट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है। साथ ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं पीकर चलाने भी ना दें। उन्होंने बताया थोड़ी सी चूक सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है, ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के टीम ने बच्चों के बीज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्विज प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को टोपी, पेन, नोटबुक आदि का वितरण किया गया। साथ ही आज परख प्री टेस्ट का आयोजन किया गया था। उस परख टेस्ट में बेहतर करने वाले छात्र- छात्राओं के बीच उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कम्बल का वितरण किया।

img 20241213 wa0020155419705745145386

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!