बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार की रात डांगापाड़ा में कामेश्वर गोराई के घर के बाहर रखे हुए ईरिक्शा की चोरी हो गई। वही चोरों द्वारा अन्य घरों में रखे दो वाहनों को भी चोरी करने का असफल प्रयास किया गया था। कामेश्वर गोराई ने बताया कि रात देरशाम ईरिक्शा को घर निकट ताला लगाकर रख दिया था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे देखने पर वाहन नही पाया गया। लगता है कि वाहन की लॉक तोड़कर अज्ञात चोर ले गया। उधर चोरों द्वारा रात को ही गांव के मेहबूब आलम के घर के बाहर रखे ईरिक्शा को भी ले जाने का प्रयास किया। वाहन में लोहे की सिकड़ी लगा होने से काट नही पाया। जहाँ लोहे की छेनी टोपना भी पाया गया। इसके अलावे गांव के आशीष गुप्ता के वाहन को भी चोरों द्वारा लेकर भागने का प्रयास किया था , पर ग्रामीणों द्वारा हल्ला किये जाने पर चोर भाग निकला। इस घटना को लेकर अभी तक थाना में लिखित शिकायत नही की गई है। बहरहाल डांगापाड़ा में चोरी की घटनाएं निरन्तर बढ़ रही है।बीते माह दो दुकानों में काफी मात्रा में पेट्रोल की भी चोरी हुई थी।




