Search

October 24, 2026 7:33 am

बंद घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए अज्ञात चोर।

चांदपुर गांव के एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ,और हाथ मलते रह गए जिम्मेदार।

सतनाम सिंह पाकुड़।

पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव के एक बंद घर से बीते रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।घर में रखें लाखों के सोने के जेवरात व नगदी की चोरी कर फरार हुए चोर,दरअसल चांदपुर गांव के रहने वाले गृह स्वामी हाकिम शेख ने बताया की मंगलवार अपने पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल गया हुआ था।इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के पिछले हिस्से का इस्तेमाल कर छत होते हुए घर के अंदर प्रवेश किया और घर के दो कमरे का दरवाजा तोड़ अलमीरा के अंदर रखा 15 भरी सोने के जेवरात और 60 हजार रुपए नगदी करीब करीब दस से बारह लाख का सामान चुरा कर घर का मैन गेट खोल सामने सड़क होते हुए फरार हुए चोर, मामला संदिग्ध है गृह स्वामी और आस पास के लोगों से पूछने पर पता चला कि अज्ञात चोरों के द्वारा उसी कमरे का ताला तोड़ा गया जहां घर के नगदी और सोने का जेवर रखा हुआ था।शातिर चोरों ने इसके अलावा घर के किसी अन्य सामानों को हाथ भी नही लगाया। बताते चले कि चोर को यह भी पता था कि किस कमरे में नगदी और जेवर रखा हुआ है इसलिए चोरों ने उन दोनों कमरों को ही निशाना बनाया,चोरी की वारदात वाली जगह पर मुफस्सिल थाना के अवर निरीक्षक अनंत कुमार व पुलिस बल ने पहुंच घर के हर एक हिस्से का निरक्षण किया,आस पास के लोगों से पुलिस के द्वारा जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई।चांदपुर के मुखिया ने बताया की इस तरह की घटना गांव में पहली बार घटित हुई है,काफी शांति प्रिय गांव है हमारा, चोरी की घटना आश्चर्यचकित करने वाली है,इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया की चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है पुलिस के द्वारा हर पहलू की जांच की जाएगी और मामले के तह तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

img 20240424 wa00106234477417983494061

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!