Search

October 27, 2026 5:49 pm

बंद घर को निशाना बना अज्ञात चोरों ने कर ली लाखों की चोरी।

थाना से महज 1000 फिट की दूरी पर चोरों के द्वारा चोरी की घटना को दिया अंजाम।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ ) थाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग में सुंदरपुर गांव निवासी जयंत दत्ता के बंद घर से भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने लाखों रुपये के गहने व नगदी की चोरी कर ली है। ये चोरी तब हुई जब जयंत दत्ता अपने पत्नी के साथ दिल्ली गए हुए थे। जानकारी के अनुसार बीते 18 फरवरी को जयंत दत्ता अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के यहां दिल्ली गए हुए थे। वहीं जब रविवार की शाम घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि सिर्फ बाहरी गेट का दरवाजा छोड़कर बाकी सभी कमरों का दरवाजा टूटा हुआ है। वहीं कमरों में रखे सभी अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। चोरों ने पूरे घर में रखे सभी अलमारी को खंगाला है। पीड़ित के अनुसार लाखों रुपये के सोने के गहने जिसमें सोने का नैकलेश, झुमके, लॉकेट, अंगूठी, नथिया शामिल है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताए जा रहे हैं। वहीं लगभग एक लाख रुपये नगद पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है। पीड़ित ने तुरंत ही इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी। इसकी सूचना मिलते ही थाना के एसआई आरडी सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

img 20240304 wa00161490824240923755159

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!