Search

June 21, 2026 6:28 pm

महिलाओं की आजीविका में सहयोगी बना उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र

बढ़ती मांग को लेकर मुर्गी पालन बना आय का अच्छा जरिया
सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड जहा पहले मुर्गी पालन को पारंपरिक तौर पर किया जा रहा था, जिसका कोई व्यवसायिक उद्देश्य नहीं होता था, जो स्वयं के पालने तक सीमित रहता था, लिहाजा उससे उन्हें किसी प्रकार की आय अर्जित नही होती थी। लेकिन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र हिरणपुर के सहयोग से अब मुर्गी पालन भी व्यवसायिक रूप में किए जाने लगा है। जिससे सखी मंडल से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा है।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र हिरणपुर आज ग्रामीण महिलाओं के आय संवर्धन के साथ साथ उनके परंपरागत कार्य पशु पालन को व्यवसाय के रूप में विकसित कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल बनाने का कार्य कर रही है।हिरणपुर प्रखंड के महारो, बेलडिहा व तेलोपाड़ा गांव समेत प्रखंड की सखी मंडल की महिलाएं घरों में की जाने वाली छोटे स्तर के मुर्गी पालन को अब व्यवसाय के रूप में कर अच्छी आय अर्जित कर रही है।ग्रामीण महिलाएं प्रारंभिक दौर में कम और थोड़े बहुत मुर्गियों से कार्य प्रारंभ किया करते थे जो टीका के अभाव में बीमारियों के कारण मर जाता था लेकिन अब सखी मंडल की महिलाएं आजीविका संसाधन केंद्र हिरणपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर मुर्गी पालन के जरिए अच्छा मुनाफा कर रही है। सखी मंडल की महिलाओ ने बताया की 500 चूजे रखने से लगभग 75 दिनो में तकरीबन 90 से 95 हजार से एक लाख तक की आसानी से कमाई हो जाती है।

स्थानीय बाजारों के व्यवसाई है नियमित ग्राहक

सखी मंडल की सदस्यों ने बताया की मुर्गी पालन से उन्हें लाभ हो रहा है, मुर्गियो को बड़ा करके स्थानीय व्यापारियों के साथ स्थानीय हिरणपुर बाजारों में बेच कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। बढ़ती मांग को लेकर अब हम सब महिलाए मुर्गी पालन के साथ साथ बतख पालन, बकरी पालन के तरफ अग्रेषित हो कर अच्छी कमाई कर रहे है।डीपीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं सखी मंडल के माध्यम से घरों में की जाने वाली छोटे स्तर के मुर्गी पालन को अब व्यवसाय के रूप में कर अच्छी आय अर्जित कर रही है।और आत्मनिर्भर बन रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!