चास हाट परियोजना से जुड़े महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर पहल
सतनाम सिंह
हिरणपुर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी कार्यालय परिसर में मंगलवार को उद्यान विभाग की ओर सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को सब्जी उत्पादकता को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न तरह का बीज वितरण किया गया वहीं कृषि विभाग से बीटीएम मोहमद जुनेद जेएसएलपीएस से फील्ड थेमेटिंक कोऑर्डिनेटर संकर तिवारी संजय पाल, उद्यान विभाग से उद्यान मित्र मानवेर अंसारी के द्वारा महिला कृषकों को स्वीट कॉर्न शिमला मिर्च,मिर्च,बैगन झींगा आदि का बीच वितरण किया गया ।










