सतनाम सिंह
पाकुड़ जिले भर में लगातार हो रहे दुर्घटना को देखते हुए सुक्रवार के शाम जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में पाकुड़ नगर थाना के समीप मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया मोटरसाइकिल एवं तीन पहिया ऑटो एवं टोटो वाहन को ऑन द स्पॉट जुर्माना किया जा रहा था। विशेष कर जो मोटरसाइकिल चालक हेलमेट नहीं पहने थे,उनसे जुर्माना वसूला जा रहा था। वैसे ऑटो एवं टोटो तीन पहिया वाहन जिसका पंजीकृत नही है उसे भी जुर्माना वसूला जा रहा था। जिला परिवहन पदाधिकारीसंजय पी एम कुजुर ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक गाड़ी चलाते वक्त अवश्य हेलमेट का उपयोग करें तथा ऑटो एवं टैटू का पंजीकृत अवश्य कराएं।सरकार द्वारा निर्देशित नियमों को अवश्य पालन करें।पालन नहीं करने पर विधिवत कार्रवाई करने की बात कही। जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्र में इस प्रकार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा की बात भी कही। वाहन चेकिंग के दौरान नगर पुलिस प्रशासन एवं जिला परिवहन के लोग मौजुद थे।








