Search

June 19, 2026 1:45 pm

कैटरीना कैफ के लिए विक्की कौशल ने लिया था बड़ा फैसला, जहां उड़ जाती हैं रातों की नींद, वहीं रचाई थी शादी

[ad_1]

नई दिल्ली. विक्की कौशल इस दौर के उभरते सितारे हैं. वह एक ऐसे एक्टर हैं जो हर किरदार को बखूबी निभाने की काबिलियत रखते हैं. इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में एक लवर बॉय का किरदार हो या फिर ‘उरी’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में लीग से हटकर रोल हों. विक्की कौशल ने अपने अभिनय कौशल से हर किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है. ये एक्टर भले ही फिल्मों में बड़ा सा बड़ा जोखिम लेते नजर आते हों, लेकिन रियल लाइफ में एक ऐसी जगह है जहां जाते ही विक्की कौशल की डर से हालत खराब हो जाती है. 

अब अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई डरावनी चीज या कोई खूंखार जानवर से जुड़ी जगह है तो बता दें, कि ये एक ऐसी जगह है जहां आप और हम आराम फरमाने जाते हैं. एक टॉक शो में विक्की कौशल ने अपने डर के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया था कि रियल लाइफ में उन्हें बेहद अजीब  चीजों से डर लगता है और उनमें से एक पुरानी जगहों पर बने हेरिटेज होटल्स हैं. 

जी हां, आपने सही सुना विक्की कौशल को हेरिटेज होटल्स से डर लगता है. एक्टर ने बताया था कि इन होटल्स में एक अजीब सी वाइब होती है जो उन्हें बहुत डराती है. खासकर इन होटल्स के कमरों में पुरानी पेंटिंग्स देख एक्टर की डर से हालत खराब हो जाती है और जब कभी वह शूटिंग के लिए ऐसी जगहों पर ठहरते हैं तो डर से उनकी रातों की नींद उड़ जाती है. 

700 साल पुराने किले में की थी शादी
अब सबसे मजेदार बात तो ये है कि जिन जगहों पर जाने से विक्की कौशल खौफजदा हैं, उन्हें वैसी ही एक जगह पर शादी करनी पड़ी थी. लेकिन वो कहते हैं ना कि प्यार में इंसान कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है और विक्की कौशल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. कैटरीना कैफ की खातिर एक्टर ने अपने डर पर जीत हासिल करते हुए राजस्थान के सात सौ साल पुराने सिक्स सेंसेस फोर्ट हेरिटेज होटल में शादी की थी.

Tags: Bollywood actors, Katrina kaif, Vicky Kaushal

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!