Search

April 17, 2026 12:26 am

विद्यार्थी परिषद 12 जनवरी को मनाएंगे स्वामी विवेकानंद जयंती

राजकुमार भगत

पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ का जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय में जिला संयोजक गुंजन तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का योजना बनाया गया । साथ ही साथ झारखंड अभाविप का 24वाँ प्रांतीय अधिवेशन धनबाद में पाकुड़ से 50 छात्र प्रतिनिधि शामिल करने पर विचार विमर्श किया गया। अभाविप जनवरी में प्रत्येक प्रखण्ड में खेलो भारत के बैनर तले युवाओं के बीच क्रिकेट , बैडमिंटन ,कैरम बोर्ड ,वॉलीबॉल ,कबड्डी जैसे अनेक प्रकार की प्रतियोगिता करवाएगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत, सुमित पांडे जिला एसएफएस संयोजक सानू राज, जिला एसएफडी संयोजक विशाल भगत, नगर मंत्री हर्ष भगत, जीत सह, सुरजीत मंडल , सुलभ मंडल , रणजीत कुमार , अभिजीत आनंद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!