Search

May 12, 2026 5:09 am

सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले ग्रामीण : रेशमा मुर्मू

बरसात के मौसम में लगाएं अधिक से अधिक फलदार वृक्ष।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । 28 जून को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पटपहाड़ी ग्राम में लोक कल्याण सेवा केंद्र के तत्वाधान में पंचायत प्रतिनिधियों, एसएचजी लीडर्स और ग्रामीणों के उपस्थिति में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कल्पना मुर्मू एवं गिनी हादसा ने किया।कार्यशाला में पंचायत के महिला पुरुष एवम यूवाओ ने भाग लिया। कार्यशाला का नेतृत्व कर रही संस्था के पंचायत कोऑर्डिनेटर रेशमा मुर्मू ने झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कल्याणकारी योजनाओं ने की जानकारी विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को बीच रखा और कहा कि अभी सरकार आपकी है और इसका पूरा लाभ उठाएं। वहीं गिनी हंसदा ने वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक रहने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशनपेंशन,दिव्यांग पेंशन ,आयुष्मान कार्ड,मनरेगा , पारिवारिक पेंशन सहित अन्य सभी योजनाओं से लाभ लेने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया । उन्होंने प्रचंड गर्मी को देखते हुए वर्षा के मौसम में ग्रामीणों को अधिक से अधिक फलदार वृक्ष लगाने का अपील की।गांव को हरा भरा रखने का संकल्प दिलवाया ।संस्था के कार्यकर्ताओ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया,कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों ने काफी सहयोग रहा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!