सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़: लगातार सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर और लोगो की सेवा भावना के कारण आज हर किसी के दिल में बसे शहरकोल के मुख्य विकास गौड़। आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दरअसल मामला सोनाजोडी पंचायत के गोकुलपुर का है जहां कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था, जिसको लेकर इस भीष्म गर्मी में ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही मुखिया विकास गौंड बिजली विभाग से कह कर खुद ट्रांसफार्मर पिकअप में लाद कर गोकुलपुर में मिस्त्री से लगवाया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों के चेहरे में मुस्कान दिखा, सभी ने विकास को आशीर्वाद दिया और कहा कि इसी तरह मेहनत करते रहो, एक दिन और आगे जाओगे।






