Search

June 18, 2026 9:26 am

जल संकट और सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने DC से की शिकायत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा के दर्जनों गांव के ग्रामीण पेयजल व सड़क की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे…जहाँ ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर पानी व सड़क की मांग की है….ग्रामीणों ने बताया कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड मैं पानी की घोर समस्या है…. इस प्रखंड मैं पानी की घोर समस्या को देखते हुए रघुवर सरकार के समय 207 करोड़ की जलापूर्ति योजना की स्वीकृत हुई थी… जिसके बाद गाँव -गाँव पाइप लाइन भी बिछी लेकिन बदनसीबी देखिए कि आज तक यह जलापूर्ति योजना गांव मैं पानी देने मैं फ़ैल रहा….जिसके कारण आज तक यहां के ग्रामीण डोभा, नदी, नहर के पानी ग्रामीण पीने को विवश है…ग्रामीणों ने बताया की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से मिलकर समाधान करने के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया हैँ…. साथ ही ग्रामीणों ने दर्जनों गाँव मैं सड़क नहीं होने पर लिट्टीपाड़ा मुख्यालय तक सड़क बनने को लेकर गुहार लगाई है।

img 20240116 wa00297609378223916631403

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!