आरोपियों के मेडिकल जांच के लिए पुलिस ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को लिखा पत्र
सतनाम सिंह
उत्तर प्रदेश के वांछित आरोपी अंकित यादव को पाकुड़ से गिरफ्तार किया गया है। अंकित यादव पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 147/148/149/307/323 भादवि एवं 7 CLA Act शामिल हैं। पाकुड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद चिकित्सकीय जाँच के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसके बाद आरोपी को ट्रांजिट डिमांड करने के पश्चात यूपी पुलिस अपने साथ वाराणसी ले जाएगी। प्राप्त खबर के अनुसार
अभियुक्त अंकित यादव, पिता स्वo बंशी यादव, मकान नंo D/48/64 मिसिर पोखरा, लक्ष्मीकुण्ड, थाना लक्शा, जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा काॅलौनी से गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी को ट्रांजिट डिमांड करने के पश्चात युपी पुलिस अपने साथ वाराणसी ले जाएगी। आरोपी के ऊपर कई मामले दर्ज है जिसको लेकर यूपी पुलिस ने अभियुक्त के ऊपर इनाम घोषित कर रखा था, जिसको लेकर यूपी पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी जिसे पाकुड़ से गिरफ्तार किया गया।





