आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के पक्ष में वोट करने को लेकर सुदेश महतो ने की अपील
बजरंग पंडित
पाकुड़ हेलीपैड पर आजसू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुदेश कुमार महतो का गर्मजोशी से किया स्वागत। इसके बाद, उन्होंने आरके पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पाकुड़ विधानसभा की तैयारियों का जायज़ा लिया। सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार विफल है और एनडीए की सरकार ही झारखंड में बदलाव ला सकती है। इसके अलावा, पाकुड़ बस स्टैंड स्थित आजसू कार्यालय में सुदेश कुमार महतो ने आजसू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी अज़हर इस्लाम को जीताना है और पाकुड़ विधानसभा में एनडीए का परचम लहराना है। सुदेश महतो ने कहा कि युवा ही पाकुड़ को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं और अज़हर इस्लाम को युवा नेतृत्व करना देखना चाहते हैं। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।







