Search

April 24, 2026 4:52 pm

किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण का शुभारंभ, 50% अनुदान पर मिलेगा बीज

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लैंप्स कार्यालय पाकुड़िया में बुधवार को किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ,लैंप्स अध्यक्ष मथियास किस्कू एवं लैंप्स सचिव प्रभात कुमार रजक ने दर्जनों किसानों के बीच अनुदानित दर गेहूं बीज का वितरण किया। लैंप्स सचिव प्रभात कुमार रजक ने बताया कि 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर प्रति किलो 19.97 रुपए की दर से गेहूं बीज किसानों के बीच वितरण किया जा रहा है। मौके पर किसान श्यामसुंदर भगत,जनार्दन घोष, प्लास साहू, उल्लास साहु ,जनार्दन घोष, चुंडा टुडू, सोलन किस्कू, जुनास मुर्मू , सहित दर्जनों किसानों ने बीज प्राप्त किया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!