ईडी जांच कर रही है, जांच करें जो सही है वही कहेंगे: आलमगीर
राजमहल से विजय हासंदा लगातार तीन बार बनने जा रहे हैं सांसद: आलमगीर
सतनाम सिंह
पाकुड़: ग्रामीण मंत्री आलमगीर आलम ने रविवार को कांग्रेस भवन में कहा कि झारखंड प्रदेश ही नहीं बल्कि हमारे क्षेत्र की जनता और गैर-कांग्रेसी दल के लोग भी मेरे चरित्र से वाकिफ हैं.ईडी से समन मिला है, इसका समय पर जवाब देंगे।उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश ही नहीं बल्कि हमारे क्षेत्र की जनता और गैर-कांग्रेसी दल के लोग भी मेरे चरित्र से वाकिफ हैं। मेरे पीएस और उनके नौकर के यहां ईडी की छापेमारी में करोड़ों रुपये मिले हैं। मेरा विभाग रहने के कारण स्वाभाविक है कि ईडी मुझसे भी पूछताछ के लिए तलब करेगी और ऐसा ही किया गया है। हमें दो दिन का समय मिला है और इस दौरान आवश्यक कागजात तैयार करेंगे और तभी ईडी के समन का जवाब भी दिया जाएगा और ईडी कार्यालय भी पहुंचेंगे।मंत्री आलमगीर आलम ने यह भी कहा कि हमारी छवि को खराब करने के लिए कुछ लोग अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री होने के नाते ईडी द्वारा की गई छापेमारी के आलोक में हमें समन किया है।मंत्री ने कहा कि ईडी द्वारा जारी किए गए समन में काफी कम समय दिया गया है इसलिए कागजात के साथ जवाब बनाने के बाद ही वे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर पाएंगे।मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में पहले चरण में चार सीटों पर होने वाले चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी।मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में राजमहल सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ काम करने का निर्देश दिया। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राजमहल क्षेत्र के लोगों ने बीते दो बार विजय हांसदा को जीत दिलाई है और इस बार भी इस सीट पर महागठबंधन जीतेगा।





