हेमंत सोरेन
पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनाजोड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों में आज 17 वे दिन जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानाशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए लोगो के बीच पदयात्रा सह न्याययात्रा निकाल एक तरह से केंद्र की नीतियों को जो गलत माध्यम से केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर हमारे नेता को फसाने का काम कर रही है जिसके विरोध में लगातार झामुमो ने 17 दिन पदयात्रा निकाला, पदयात्रा झामुमो नेता महमूद आलम जिला संगठन सचिव, मजदूर मोर्चा के जिला अधयक्ष मनोज चौवे महिला मोर्चा महिला सचिव सुशीला देवी के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री जो चौमुखी विकास का कार्य कर रहे थे उनके कार्य शैली से लोगों का झुकाव हेमंत सोरेन के प्रति बढ़ रहा था जिसमें विरोधि लगातार जन समर्थन खो रहे थे को देखते हुए भाजपा की साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है,भाजपा के लोग आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे जिसके कारण इस प्रकार का कुकृत्य किया गया। आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। इस न्याय यात्रा में ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है लोगों की जन समर्थन से आशा है कि इस बार केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के मन बना चुकी है उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव राजेश सरकार ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन जिला महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुशीला हेमरम , यूवा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश हांसदा ,मंगल मुरमू,सूभान टुडू सुनीराम टुडू भरत हांसदा मंगल हांसदा लालू हांसदा बेंजामिन हांसदा चुंडा मुरमू किसमत अंसारी अकबर अंसारी मुसताकिम अंसारी,,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।







