Search

October 17, 2026 10:55 pm

गिट्टी लदा ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, महिला की मौत

उचित मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

अमर भगत

आमडा़पाडा़ (पाकुड़)अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाडेरकोला के समीप गोबिंदपुर साहेबगंज हाइवे पर पाकुड हिरणपुर की तरफ से आ रही गिट्टी लदा एलपी ट्रक ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी,बाइक में तीन जन सवार थे, जिससे बाइक चालक एवं एक बच्ची दूर खेत मे जा गिरे लेकिन बाइक में सवार महिला ट्रक के सामने बंपर में जा फंसी,घटना के बाद ट्रक चालक भागने की फिराक में महिला को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर आगे जा पलट गया,जिससे महिला की मौत हो गई। ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते देख अगल बगल के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी और दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया इसके तुरंत बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता,एसआई मृत्युंजय कुमार सिंह,दिलीप कुमार बास्की दल बल के साथ घटना स्थल पहुँचे और ट्रक में फंसे महिला को निकालने का प्रयास करने में जुट गए इसके बाद जेसीबी की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला गया,महिला का शव को देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था,खबर के अनुसार हाल फिलहाल ही इन लोगों की शादी हुई थी। वही आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर दिया । घटना व जाम की खबर सुनकर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी घटनास्थल पर पहुंचे,मामले को देखते हुए बीडीओ ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाते हुए माहौल को शांत कराया एवं परिजनों को उचित मुवावजा दिलाने का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुकुय सोरेन थाना क्षेत्र के बडदाहा का निवासी है और मृतिका उसकी पत्नी लखी मरांडी व भतीजी के साथ लिट्टीपाड़ा के जामजोडी गाँव से शादी घर से अपने घर बडदाहा लौट रहे थे,लेकिन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमे बाइक सवार की पत्नी की मौत हो गई,थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस के द्वारा जप्त कर आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

img 20240627 wa00476261217863725209827

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!