Search

October 24, 2026 5:44 am

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने महिला गंभीर रूप से हुई घायल।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया खकसा पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर तिर्पितिया पुल के पास सोमवार को एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । जानकारी के अनुसार महिला संचिता उडींदा उम्र लगभग 38 वर्ष पति संजय उड़ीदा गांव कालीडीह की स्वास्थ्य सहिया थी । जानकारी के अनुसार पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अपने गांव कालीडीह की ओर जा रही थी। इसी क्रम में पाकुड़िया की ओर से खकसा की ओर काफी रफ्तार में जा रहा था।तिर्पितिया नदी पुल के पास इधर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को धक्का मार दिया जिससे उसके दाहिने पैर एवं कमर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही महिला को 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत एवं डॉ सफीउल ओला द्वारा प्राथमिक इलाज दुमका रेफर कर दिया गया। डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि महिला स्वास्थ्य सहिया के पैर एवं पेट में गंभीर चोट आई है।बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला संचिता उडींदा की दुमका सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है ।

img 20240422 wa00632508405201256056346
img 20240422 wa00621323490732596535762

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!