Search

October 24, 2026 1:27 pm

स्टूडेंट फोर सेवा के आह्वान पर रक्तदान कर बचाई महिला की जान

विद्यार्थियों को समाज की सेवा हेतु एबीवीपी की सेवा गतिविधि:एस एफ एस

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सेवा गतिविधि स्टूडेंट फ़ोर सेवा के आह्वान पर पिंकू भगत जी ने एक महिला अंजली देवी के लिए रक्तदान किया। ज्ञात हो कि खाना बनाते समय कपड़े में आग लग जाने से महिला की स्थिति बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां चिकित्सकों ने रक्त की आवश्यकता की सूचना मरीज के परिजनों को दी।
मरीज के परिजनों ने विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री हर्ष भगत ने को रक्त की आवश्यकता की सूचना दी । हर्ष भगत जी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं से इस हेतु आग्रह किया। नियमित रक्तदाता एवं शिक्षक आनंद भगत जी के माध्यम से पिंकू भगत जी को रक्त की सूचना मिली। पाकुड़ नगर स्थित रक्त अधिाकोष में उन्होंने मातृशक्ति के लिए रक्तदान किया। स्टूडेंट फोर सेवा के संयोजक अभिजीत आनंद ने बताया कि समाज के युवाओं को समाज के सेवा के प्रति जागरुक करते हुए सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएफएस – सेवार्थ विद्यार्थी परिषद अथवा “स्टूडेंट फोर सेवा” गतिविधि परिषद की एक पहल है। इस गतिविधि के निमित्त जरूरतमंदों को नि:शुल्क वस्त्र दान, ,रक्तदान विभिन्न त्योहारों में सेवा शिविर के माध्यम से समाज सेवा का कार्य संपन्न हो रहा है। विद्यार्थी अपने शैक्षणिक दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का बोध करते हुए समाज सेवा के प्रति जागरूक हो इस उद्देश्य के साथ यह गतिविधि चलाई जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत ने बताया कि जिले में थैलेसीमिया जैसी बीमारी से लगभग 50 से अधिक मरीज ग्रसित है। इन मरीजों को लगभग प्रत्येक महीने में एक से दो यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। परिषद थैलेसीमिया के मरीजों के लिए रक्तदान की व्यवस्था करते हुए रक्तदाताओं की श्रृंखला तैयार करने हेतु प्रयासरत है।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत एवं विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!