सतनाम सिंह
पाकुड़: स्वास्थ्य समाज के निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसको लेकर सरकार सहित कई एजेंसी कार्यरत है, वही इस मामले को लेकर शनिवार को शहर के तलवाड़ांगा स्थित ब्राइट फ्यूचर के कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे जिले के पाकुड़िया, महेशपुर, पाकुड़ प्रखंड के सहरकोल, कोलाजोरा, सोनाजोड़ी, नवरतमपुर, चंगडांगा, नबीनगर, किस्मत लखनपुर, मानिकपारा, नंदीपारा, बिचपहाड़ी, बन्नोग्राम, बलिया डांगा सहित कई अन्य पंचायत के महिलाएं शामिल थी। कायकर्म में परियोजना प्रबंधक नवल मिश्रा ने बताया कि स्वस्थ जीवन और स्वास्थ्य समाज के लिए हमारी संस्था ढूंढ संकल्पित है, पैसे के अभाव में ग्रामीण बेहतर जांच और अपने स्वास्थ्य का देखभाल समय पर नहीं करा पाते हैं, जिसके कारण बड़ी बीमारी होने के बाद खेत- घर बेचकर अपना इलाज करवाने के लिए गरीब लोग बाध्य हो जाते हैं, इसलिए संस्था राज्य के हर पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच इलेक्ट्रॉनिक मशीन के माध्यम से तथा महिलाओं को सुरक्षित करने हेतु 6 माह का सेनेटरी पैड देकर आम लोगों को तरह-तरह का बीमारियों के बारे में सावधानी बरतने जैसे जागरूक करते हुए कार्य करेगी। महिलाएं समाज का एक अंग है, और हमारा कर्तव्य है कि महिलाओं को सुरक्षित रखा जाए, सबसे बड़ी कमजोरी सही जानकारी के अभाव में उत्पन हुए बीमारी को लेकर होती है, वैसे स्वास्थ्य विभाग कई योजना के माध्यम से लोगो को जागरूक करते आ रहीं है, और कई एजेंसियां है जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही है। इसके साथ आंखों का इलाज, विकलांग बच्चों को मुफ्त में सामग्री प्रदान करवाना एवं कोई बड़ा लाइलाज बीमारी होने पर यथा संभव आर्थिक सहयोग कर मरीज को मदद करने का कार्य संस्था करेगी। हम सरकार के योजनाओं को भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करते है, इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिला के समन्वयक अफरोज आलम, प्रखंड समान्यक असीम दास, मोहनलाल हेंब्रम, सोनमती हांसदा, पंचायत महिला मित्र ट्रिस्ना दास, खुरसेडना खातून, आसमा बीवी, अनिमा मंडल, टेरेसा किस्कू, रोसाना मरांडी, भगवती हेंब्रम, नजमून नहर, सरमिना खातून, जागृत हेंब्रम, सरोली सोरेन, अफसाना खातून, निशा मुर्मू सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।




