Search

April 26, 2026 11:49 pm

इंडिया गठबंधन प्रत्यासी एवं जिला अध्यक्ष के समक्ष भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन।

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए लोगो को बरगलाने का काम कर रहे है :- प्रो.स्टीफन मरांडी।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के कानीझड़ा पंचायत के निराई गांव में सोमवार देर शाम को इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी एवं झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान निराई गांव एवं दमदमा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी एवं झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के समक्ष झामुमो का दामन थामा सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया ।सभी ने कहा कि हेमंत सरकार के विकास कार्य को देखकर सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे है साथ ही इस विधानसभा में चौमुखी विकास कार्य हुआ है । इस मौके पर इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने मतदान करने को लेकर जागरूक किया साथ ही विधानसभा चुनाव में जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की ।उन्होंने भाजपा घेरते हुए कहा कि अभी भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रहा । इसलिए सिर्फ घुसपेठियो जैसे मुद्दा उठाकर जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है । जनता जागरूक है सब समझते है मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता इन्हे मोहतोड़ जबाव देगी ।वही झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने सभी को धन्यवाद दिया एवं आगामी 20 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बाते कही ।उन्होंने हेमंत सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया । इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकी शेख ,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन,संसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद,नजरूल शेख ,चंचल शेख, आनंद शेख,गोलक सिंह सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241104 wa00461345497117854428537

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!