राजकुमार भगत
पाकुड़ ।शहर के शहरकोल में शुक्रवार को सत्य सनातन संस्था के कार्यकर्ताओं ने रंगोत्सव के त्यौहार के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमे सत्य सनातन संस्था के कार्यकर्ताओं ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया और अपने नृत्य,संगीत,चुट्कुले, मिमिक्री,रंगरोधन शायरी इत्यादि से कार्यक्रम को सफल बनाया।सभी ने बारी -बारी से फगुवा गीत, होली के गीत गाया और सभी ने डीजे सुभाष के गाने पर,जम कर नृत्य किया।एक दूसरे को सभी ने अबीर – गुलाल लगा कर रंगोत्सव होली की बधाई दिया और आगे दिनांक 24 मार्च को होलिका दहन रथ मेला मैदान में समय शाम 04 – से 06 के बीच किए जाने को लेकर तैयारी पर चर्चा किया गया ।संस्था के अध्यक्ष रंजित कुमार चौबे ने कहा कि संस्था विगत 05 वर्षो से होली मिलन समारोह मना रही है, होली सनातनियो का एक महत्वपूर्ण पर्व है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व है। हिरण कश्यप की बहन होलिका ने अपने अहंकार में आकर भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को आग में जलने का प्रयास किया था परंतु देव इच्छा से बुराई की हार हुई होलीका की मृत्यु हुई इसी खुशी में पूरे भारतवर्ष में सनातनी गण होली पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
इस समारोह में मौके पर संस्था के अध्यक्ष (कार्य) सागर चौधरी, उपाध्यक्ष – गौतम कुमार , कोषाध्यक्ष – अमर ठाकुर, सचिव चंदन प्रकाश ,अभिभावक सह संगरक्षक – जनार्धन मालाकार, ओम प्रकाश साह, दीपक साह, जिला अध्यक्ष – राहुल सिंह, सयुक्त सचिव – अजय भगत, विधि सलाहकार, अजय यादव, सरदार धर्मेंद्र सिंह, पिंटू कुमार दास, संजीत मुखर्जी,राहुल चौरसिया, मिंटू गिरी, बम भोला उपाध्याय, राजेश सिंह, कुमार सूर्या ,अभिनव यादव, अमित साहा , सानू रजक, विशाल भगत, भोला राम सिंह , प्रशांत दुबे, बिस्वजीत, सैकड़ो पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्य मौजूद थे।





