पिंटू मण्डल
हिरनपुर : जिले के साथ हिरणपुर प्रखंड दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह बेरोजगारी की समस्या देखने को मिल रही है. बेरोजगारी का आलम यह है कि लोग दूसरे शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण है अपने आसपास में रोजगार न मिलना. कहीं रोजगार मिल भी जाते हैं तो मजदूरी बहुत कम जिसके चलते उनका अपना परिवार चलाना भी बहुत कठिन हो रहा है. इसके लिए आए दिन लोग अपने गांव परिवार घर को छोड़कर दूसरे शहर की ओर पलायन कर रहे हैं. यह एक बहुत बड़ी समस्या है.हमारे झारखंड एक संपूर्ण खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद भी इस तरह का पलायन कहीं ना कहीं चिंताजनक है. झारखंड के साथ-साथ अगर हम अपना पाकुड़ जिला की बात करे। तो पाकुड़ जिला भी खनिज संपदा से भरा हुआ है । पाकुड़ की पहचान ही पत्थर रहा क्योंकि पाकुड़ का पत्थर पूरे एशिया में नंबर वन क्वालिटी का पाया जाता है. अगर कोयले की बात की जाए तो यहां पर दो कंपनी चलती है बीजीआर एवं डीबीएल.उसके बावजूद भी लोगों की दूसरी शहर की और पलायन करना गंभीर विषय है. और इसका मुख्य कारण हो सकता है सरकार का इस और ध्यान नहीं दिया जाना.रोजगार के क्षेत्र में कहीं ना कहीं सरकार पीछे रह गयी इस.दिशा में काम करने की जरूरत है। अगर पाकुड़ जिला में एक भी फैक्ट्री लग जाते तो शायद यहां का स्थानीय मजदूर या पढ़े-लिखे नौजवान को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती.





