Search

May 3, 2026 6:23 pm

कुमारपुर पंचायत भवन में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन।

पाकुड़ प्रखंड के कुमारपुर पंचायत भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का महत्व

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल और सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि और पहाड़ों के महत्व को समझें और उनका संरक्षण करें।

इस वर्ष की थीम

इस वर्ष की थीम है – ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपने स्तर से पेड़ लगाने, नदी-तालाब या अन्य जलाशय के पानी को दूषित न करने और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में पंचायत मुखिया डोली, पंचायत सचिव नूरुल होदा, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!